अवैध फायर आर्म्स के साथ आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स पिस्टल 1 राउंड जप्त।

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज के द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम (1) मोबिन उर्फ हनी पिता नफीस खान निवासी 11 अहिल्या पल्टन इंदौर का होना बताया। आरोपी की अलग अलग तलाशी लेते 1 देशी पिस्टल 1 जिंदा राउंड मिले , जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया। आरोपी से पूछताछ करते आरोपी द्वारा अवैध पिस्टल किसी सिकलीकर से लाना बताया आरोपी अवैध पिस्टल इंदौर जिले में खपाना स्वीकार किया l

आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स 1 राउंड जप्त कर थाना मल्हारगंज में अपराध धारा 25, 27आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Exit mobile version