✓आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 03 मोबाइल फ़ोन बरामद।
✓नशे कि लत के कारण देते थे घटना को अंजाम ।
इंदौर- शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट , चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यक्ति सस्ते दामो पर मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच एवं थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर नाम आरोपी (1) मोबीन खान उर्फ हनी पिता नफीस खान उम्र 24 साल निवासी 11 अहिल्या पल्टन इंदौर (2) अरसान खान पिता वसीम खान उम्र 18 निवासी सब्जी मंडी इंदौर का होना बताया । आरोपियों के पास से मिले मोबाइल के संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल 03 मोबाइल फोन की वारदात का मशरूका बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना मल्हारगंज पुलिस द्वारा अपराध धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। व अन्य चोरी कि घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
