अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई चैन लूट मामले मे पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई एक बुजुर्ग महिला के साथ चैन लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से सोने की चैन एवं दो वाहन बरामद किए गए हैं।

दरसल अन्नपूर्णा थाना में फरियादी अमित जैन निवासी 11 बंगलो ने एक शिकायत दर्ज कराई थी की गत 21 फरवरी को केसर बाग रोड पर उसकी बुजुर्ग मा टहल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने मां के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनी और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ही तुरंत ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

लूट की इस वारदात में पुलिस ने अरबाज उर्फ मुन्ना पिता शमशाद उम्र 24 साल निवासी गली नंबर 2 जुना रिसाला सदर बाजार को गिरफ्तार किया है। एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि बदमाश लूटी गई चैन को बेचने के बाद उसके पैसे से गोवा घूमने जाने वाला था। बदमाश ने चौरी के वाहन से लूट की घटना को अंजाम दिया। इस लूट के बाद उसने पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल को रखकर वहां से स्कूटी वाहन को चुराया और फिर फरार हो गया। लगभग 200 सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद बदमाश की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बदमाश से लूटी गए सोने की चैन एवं चोरी के दो वाहनों को भी बरामद किया है।

Exit mobile version