अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में महिला के साथ लूट करने वाले दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों महिला के साथ कोई मंगलसूत्र लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से लूटा हुआ मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है

दरअसल अन्नपूर्णा रोड़ से छह दिन पहले 52 वर्षीय महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कामले के मुताबिक, महिला से मंगलसूत्र आरोपी अभिजीत उर्फ सोनू (20) पिता मधुकर निवासी परदेशी पुरा और युवराज (23) पिता योगेंद्र निवासी स्नेहलतागंज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बाणगंगा पुलिस ने पकड़ कर अन्नपूर्णा पुलिस को सौंपा है। पूछताछ में लूट के माल को खरीदने वाले सुनार अंसार पिता अब्दर अली का नाम सामने आया है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य घटनाओं के बारे में भी खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version