क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर कि क्राइम ब्रांच टीम में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले आरोपी का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबीर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई है। आरोपी के पास से बड़ी तादाद में मोबाइल और क्रिकेट सट्टे को संचालित करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

एडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर के सेक्टर ई के एक घर में अवैध रूप से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा है। एडीपीसी ने अन्नपूर्णा थाने की पुलिस द्वारा एक संयुक्त टीम बनाकर सुदामा नगर के ई सेक्टर स्थित दो मंजिला मकान पर छापा मारा। मकान की पहली मंजिल पर संजय पटौदी द्वारा क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा लगाया और खाया जा रहा था।

यह सट्टा zeeexchenj99 और sk22minu नाम की आईडी द्वारा ऑनलाइन चलाया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के हिसाब किताब की सट्टे की पर्ची बरामद हुई है। दो मोबाइल फोन एक एयरटेल कंपनी का मॉडल और एक एलइडी टीवी बरामद की गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट एवं सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version