श्री गुरु तेग बहादुर साहब एवं उनके पुत्र श्री गुरु गोविंद सिंह साहब व उनके चारों साहबजादो की शहादत का इतिहास स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने हेतु सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शिक्षा एवं परिवहन मंत्री माननीय उदयप्रताप सिंह से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स. इकबाल सिंह जी लालपुरा के निर्देशन में एवं प्रदेश सलाहकार गुरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधि मण्डल में मंत्रालय में भेंट कर पुष्प गुच्छ से उनका अभिवादन किया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने औरंगजेब व मुगलों से देश व धर्म की रक्षा हेतु श्री गुरू तेग बहादर साहब, उनके पुत्र श्री गुरु गोविंद सिंह साहब व इनके चारों साहबजादों ने दी शहादत को सम्मान देते हुए हमारे देश के भविष्य बच्चों को स्कूलों के पाठ्यक्रम में इनके इतिहास को शामिल करने का निवेदन किया जिससे मंत्री महोदय ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए इस पर स्वीकृति दी। इस प्रतिनिधि मंडल ने सिख समाज की तरफ से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह, मन्नी सिंह भाटिया व तेजेन्दर सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version