सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात ओंकारेश्वर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा सराय व लंगर हाल निर्माण हेतु दो एकड़ जमीन देने की मांग की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स. इकबाल सिंह जी लालपुरा के निर्देशन में एवं प्रदेश सलाहकार गुरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधि मण्डल में मंत्रालय में भेंट कर शाल श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ से उनका अभिवादन किया। प्रतिनिधि मण्डल ने औंकारेश्वर में श्री गुरूनानक जी चरण छो प्राप्त स्थान औंकारेश्वर में ऐतिहासिक गुरूद्वारा सराय और लंगर हाल आदि के निर्माण के लिये दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री महोदय ने भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह, मन्नी सिंह भाटिया व तेजेन्दर सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version