67वीं राष्ट्रीय हैंड बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा, तकनीकी,आयुष केबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर के जेएनएस कॉलेज परिसर में 67वीं राष्ट्रीय हैंड बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। श्रीराम मंदिर से मार्च पास्ट के साथ अपनी अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते जय घोष दलों ने शहरवासियों का अभिवादन किया। इसके बाद आयोजन स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा,तकनीकी एवं आयुष केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार और मंचासीन अतिथियों ने शहर में पहली बार आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित करते हुए झंडा फहराकर इस भव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए देशभर के 34 राज्यों के आएं कुल 1000 खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों ने निष्कपक्ष एवं खेलभावना से इस प्रतियोगिता में मंत्री परमार के साथ शपथ ली। इस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने खेल मैदान का भूमि पूजन कर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version