शुजालपुर के मंडी पुलिस थाने पर आगामी होली और ईद त्यौहारों को देखते हुए एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम और अन्य समुदाय के सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक में नवागत टीआई नर्मदा प्रसाद दायमा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों,समाजसेवीयो और पत्रकारों आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाएं रखने में सहभागिता करने की अपील की। वहीं एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल ने शहर के सभी नागरिकों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए त्योहरों का शांति पूर्वक मनाने की अपील की।की। इस बैठक में बड़ी संख्या में नगरपालिका के पाषर्दगण, समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी और पत्रकारगण मौजूद रहें।
