म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शुजालपुर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले एक निष्पक्ष पत्रकार पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई झूठी FIR का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आज इसी फर्जी प्रकरण पंजीबद्ध करने के विरोध स्वरूप मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि विगत 4 जनवरी 2024 को शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में शुजालपुर के खबर भारत 360° न्यूज चैनल के ब्यूरोंचीफ और श्रमजीवी पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष पत्रकार पिन्टू सोनी पर एक अन्य दंपती के पारिवारिक विवाद में घसीटते हुए जबरन मंडी पुलिस द्वारा बिना किसी जांच या सबूत के मारपीट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में एक झूठा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब घटना के समय पत्रकार पिन्टू सोनी किसी अन्य स्थान पर प्रामाणिक रिकार्ड में मौजूद थे और उनका इस पूरे घटनाक्रम से कोई संबंध ही नहीं है फिर भी जानबूझकर पुलिस द्वारा बिना जांच पड़ताल किए वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार पिन्टू सोनी पर किए गी इस झूठी FIR के मामले में शाजापुर जिले के श्रमजीवी पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए इस पर आक्रोश जताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने पुलिस द्वारा पत्रकार पिन्टू सोनी पर द्वेशता पूर्वक की गई इस फर्जी FIR को निष्पक्ष और न्यायिक जांच कर इसे निरस्त करने की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस फर्जी मामले से पत्रकार पिन्टू सोनी का नाम नहीं हटाया गया तो पत्रकार संगठन लामबंद होकर पुलिस के इस रवैए के खिलाफ आंदोलन करेगा।

Exit mobile version