शाजापुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में क्षेत्रीय पुलिस थानों के परिसीमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र सिंह,एसडीओपी पिन्टू सिंह बघेल के साथ क्षेत्र के सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहें। थानों के परिसीमन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारियों से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में उन्हें अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर संबंधित आवश्यक रुपरेखा तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया।
