प्रशासन की बड़ी कारवाई सीएम राईज स्कूल परिसर में बनी एक दुकान पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर में तड़के प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें शासकीय सीएम राईज स्कूल परिसर में स्थित एक आटों पार्ट्स की दुकान की शटर और पीछे की दीवार को बुल्डोजर चला कर तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में सीएम राईज स्कूल प्राचार्य के साथ पूरा प्रशासनिक अधिकारियों का अमला दल बल के साथ मौजूद रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दुकान स्कूल परिसर की उन 27 दुकानों में शामिल हैं जिसे 2007 में विधवत नीलामी प्रक्रिया द्वारा दुकान मालिक को लीज पर सर्वोच्च बोली के आधर पर विधिक प्रकिया के तहत आवंटित किया गया था। जिसे आज प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले में दुकान मालिक के अधिवक्ता अजयपाल सिंह जादौन ने मिडिया को बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा संबंधित दुकान को खाली करने के विषय में एक नोटिस दिया गया था जिसके विरुद्ध यह मामला विधिवत रूप से माननीय न्यायालय में विचारण में है और इस कारवाई को प्रशासन द्वारा यह द्वेशता पूर्वक और अवैधानिक रूप से कानून का उलंघन करना बताया है।

Exit mobile version