अजब मध्य प्रदेश के गजब अधिकारी, मरीजों का दूध और रोटी खा रहा कुत्ता
अजब मध्य प्रदेश में गजब अधिकारी है रोज नए-नए किस्से सुनाने को मिलते हैं….जिला अस्पताल विदिशा का सिविल सर्जन डॉ. शिशिर रघुवंशी अपने पालतू कुत्ते का लालन पालन में मरीजों के हिस्से का दूध और रोटी खिला रहा था!जिसे भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू के नेतृत्व में रंगे हाथों पकड़ा।
अजब मध्य प्रदेश में गजब अधिकारी है रोज नए-नए किस्से सुनाने को मिलते हैं….जिला अस्पताल विदिशा का सिविल सर्जन डॉ. शिशिर रघुवंशी अपने पालतू कुत्ते का लालन पालन में मरीजों के हिस्से का दूध और रोटी खिला रहा था!
जिसे भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू के नेतृत्व में रंगे हाथों पकड़ा।समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि जब से डॉ. शिशिर रघुवंशी विदिशा सिविल सर्जन पदस्थ हुए हैं तब से वह अपने शासकीय आवास में पल रहे कुत्ते को मरीजों को बंटने वाले दूध और रोटी खिला रहे हैं!उन्होंने बताया कि इसको रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी विगत एक सप्ताह से चल रही थी!जिला अस्पताल में बनी सरकारी मेश जिस मे मरीजों का खाना बनता है।वहां से लेकर सिविल सर्जन के आवास तक वीडियो बनाकर पूरी पुख्ता तैयारी की गई थी। इसके बाद समिति के कार्यकर्ताओं ने डॉ. शिशिर रघुवंशी के शासकीय आवास पर मेस में काम करने वाले उन दोनों कर्मचारियों को पकड़ा जो प्रतिदिन सिविल सर्जन के आवास पर मरीजों का दूध रोटी देने जाता था…कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि जब से साहब आए हैं तब से ही उनके कुत्ते के लिए दूध और रोटी उनके आवास लाने की ड्यूटी हमारी लगाई गई है!
उपरोक्त मामले जब एसडीएम छितिज शर्मा को फोन लगाकर इस गंभीर मामले का पंचनामा बनाकर कार्यवाही करने की बात कही गई तो उनका साफ कहना था कि आपने जो कुछ भी किया है उसकी रिपोर्ट मुझे दे देना जबकि ज्ञात हो ठीक उसी समय विदिशा विधायक मुकेश टंडन अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे और मुश्किल से 500 मीटर की दूरी पर एसडीएम विधायक के साथ मौजूद थे।किंतु उन्होंने मौके पर आकर या किसी तहसीलदार को भेजने की जहमत तक नहीं उठाई।
इसके बाद समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेन्टर के सामने बैठकर धरना दिया और जौरदार नारेवाजी कर सिविल सर्जन को बर्खास्त करने मांग की इसके बाद विदिशा विधायक मुकेश टंडन के अस्पताल परिसर में आने पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू ने सिविल सर्जन के भ्रष्टाचार के कारनामे बताकर और मरीजों के हक का दूध रोटी कुत्ते को खिलाने के मामले शिकायत कर बर्खास्त करने की मांग की विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि उपरोक्त मामले में स्वास्थ मंत्री और सीएम को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की अनुशंसा करेंगे। अब देखना है इस गंभीर मामले पर कार्रवाई होती है या पर्दा डाला जाता है..?

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले