सिद्धनाथ स्वप्न सीटी में नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना कलश यात्रा से शुरू हुआ 7 दिवसीय अनुष्ठान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्रावण मास शुरू होते ही शुजालपुर में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में शुजालपुर में स्थित सिद्धनाथ स्वप्न सीटी फेज टू में स्थानीय रहवासीयों द्वारा नर्मदेश्वर महादेव की प्राणप्रतिष्ठा की जा रही है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। जिसमें बैंड़ बाजों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी शामिल हुए। विशेषकर महिलाओं बड़ी संख्या में गंगा कलश रखकर इस शोभायात्रा को सफल बनाया। आयोजन समिति के ब्रजकिशोर परमार ने बताया कि 24 जुलाई को भगवान नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना के बाद इस कार्यक्रम का समापन होगा।

Exit mobile version