इंदौर में मुनिराज श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज चातुर्मास की लिए पधारे हुए हैं,,, कल से बास्केट बाल परिसर के पास होने वाले विभिन्न आयोजनों से पूर्व शनिवार को महाराज श्री मीडिया से रूबरू हुए,,,,
युग प्रभावक दिगंबर जैनाचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनिराज श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ने बताया कि वर्षा ऋतु में असंख्य जीव जंतुओं का धरती पर जन्म होता है,, इन जीवों की पैरो में आने से मृत्यु ना हो इसलिए जैन संत आवागमन नहीं करते है,, और एक ही स्थान पर रहकर धार्मिक कार्यक्रमों मे समाज को दशा और दिशा देने के कार्य करते हैं,,, इंदौर में भी रविवार को मोहता भवन में कलश स्थापना के बाद विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत होगी,, इस बार बच्चो और युवाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे,,, प्रेस कांफ्रेंस के अंत में आभार नवीन गोधा ने माना,,
