समाचार पत्र नवदुनिया के क्षेत्रीय ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ हुआ! शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेंद्र रघुवंशी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी, नवदुनिया मार्केटिंग हेड मृगेंद्र सिंह,प्रसार प्रमुख हेड रवि राठी मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन करने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय ब्यूरो चीफ संजू रघुवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित पत्रकार मौजूद रहे।
