संसदीय सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि में पहुंचे गंजबासौदा जनआशीर्वाद यात्रा निकाली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विदिशा रायसेन संसदीय सीट के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि में पहुंचे गंजबासौदा! शिवराज सिंह चौहान बेतली फाटक से जनआशीर्वाद यात्रा लेकर मुख्य मार्गो से होते हुए राजेंद्र नगर पहुंचे जहां पर एक सभा को संबोधित किया! जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।ग्रामीण क्षेत्र में भी जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। त्योंदा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने स्वागत किया। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा स्वागत किया गया।

Exit mobile version