श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई गंज बासौदा का पत्रकार मिलन समारोह स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई गंज बासौदा का पत्रकार मिलन समारोह स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित हुआ!इस कार्यक्रम में बासौदा प्रेस क्लब एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य भी शामिल हुए!कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओपी मनोज मिश्रा,तहसीलदार संदीप सिंह,थाना प्रभारी संजीव चौकसे,वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव,डीपी शर्मा,ऋषभ जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया।सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन अर्चन से हुआ।श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भदोरिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। बासौदा प्रेस क्लब के संरक्षक यशपाल यादव, विजय रघुवंशी विद्रोही, ओम प्रकाश चौरसिया, अध्यक्ष नितेश नायक एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलेश शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए।पत्रकार मिलन समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों सहित आसपास के पत्रकार भी शामिल हुए।

Exit mobile version