शुजालपुर कृषि उपज मंडी में हंगामा घोषविक्रय बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर की कृषि ऊपज मंडी में व्यापारियों द्वारा घोषित करें बंद करने से किसानों ने हंगामा कर दिया। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही मंडी प्रशासक और एसडीएम अर्चना कुमारी ने मंडी कमेटी पहुंचकर पुलिस की निगरानी में लगभग 2 घंटे बाद घोष विक्रय शुरू करवाया। गौरतलब है कि शुजालपुर की कृषि उपज मंडी में बाहरी श्रमिकों के द्वारा मंडी में कार्य करने पर स्थानीय श्रमिकों द्वारा विगत चार महीनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही स्थानीय व्यापारी भी हम्माल संघ के कुछ पदाधिकारीयों से काम नहीं करवाना चाहते इस कारण भी यह समस्या शुजालपुर कृषि उपज मंडी में आ रही है। व्यापारी और कृषक हम्मालों के बीच हो रही इस जद्दोजेहद के कारण बंद घोष विक्रय से आसपास के गांवों से अपनी फसल बेचने वाले किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version