/शासकीय शिक्षक संगठन के आह्वान पर गंजबासौदा के जनपद पंचायत में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागृत करने और शतप्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करने!मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की।
अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग करे इस आशय के स्लोगन अपने हाथो में लेकर रैली के रूप में सभी जनपद पंचायत प्रांगण से जयस्तंभ चौराहे की ओर निकले सभी मतदान जागरूकता संबंधी नारो से लोगो को प्रेरित करने के साथ आम जन से 7मई को निश्चित रूप से मतदान करने का आग्रह भी कर रहे थे।इस अवसर पर जनपद पंचायत बासौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भगवान सिंह
राजपूत भी अपने कर्मचारियों के साथ पूरे समय रैली के साथ रहे।
