ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना MIG की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ तस्कर आरोपी धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से कुल 18.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय क़ीमती करीब 1 लाख 87 हज़ार रु.) जप्त।

✓आरोपी इन्दौर शहर मैं युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर पाउडर की सप्लाई करते थे ।

 इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, एम.आई.जी. थाना क्षेत्र में 01 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी करने आने वाला है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना एम.आई.जी. की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम (1).राहुल पिता दिनेश कदम उम्र 26 वर्ष निवासी विदुर नगर,(द्वारकापुरी) हाल पता –श्रीनगर ककड़ मस्जिद के पास थाना एमआईजी इंदौर  का होना बताया । 

मौके पर आरोपियों की तलाशी लेते उसके कब्जे से कुल 18.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय क़ीमती करीब 1 लाख 87 हज़ार रु.) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना एम.आई.जी. पर अपराध धारा 8/22 Ndps एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर ) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने का एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे।

Exit mobile version