शासकीय प्राथमिक शाला कालापठार के नन्हे मुन्ने छोटे बच्चो ने मां सरस्वती की पूजन करके कलश और छात्राओ की आरती उतारकर कलश यात्रा प्रारम्भ की सभी ग्रामबासियो से मतदान बूथ पर जाकर मतदान करने का ग्रामबासियो को संदेश दिया!शाला प्रभारी प्रथ्वी सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन मे कलश यात्रा मे बच्चो मे उत्साह देखने ही बना। शाला प्रभारी ने बताया कि इससे पूर्ब शाला मे मतदान बढाने रंगोली, खेलकूद,नुक्कड नाटक रैली आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।कालापठार शासकीय विद्यालय हमेशा इस प्रकार की गतिविधियों में सबसे आगे रहता है।
