प्रदेश के मुख्यमंत्री देर रात इंदौर पहुंचे अक्षय कांति बम सहित कांग्रेसी नेताओं को भाजपा की शपथ दिलवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव देर रात इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम सहित दो पार्षदों और करीब 25 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं को भाजपा की शपथ दिलवाई। अपने तय कार्यक्रम से करीब ढाई घंटा लेट इंदौर पहुंचे सीएम आम सभा को संबोधित महीन कर पाए। दरअसल मुख्यमंत्री यादव रात 10 बजकर तीन मिनट पर मंच पर पहुंचे जहां आचार सहिता के चलते साउंड सिस्टम बंद करवा दिया गया जिसके चलते सीएम ने सभी नेताओं को भाजपा का दुप्पटा पहना कर सदस्यता दिलवाई। इससे पहले केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से संबोधित किया और कहा कि सनातन परंपरा की रक्षा और कांग्रेस द्वारा देश की जनता को बरगलाने से खफा हुए अक्षय बम को आज भाजपा में शामिल किया गया है। वहीं अक्षय बम ने भी मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भूल होना मानव प्रवृत्ति है उससे आगे बढ़कर गलती मान लेना ही प्रगति है। बम ने कहा कि कलयुग में जो भगवान राम को पूजेगा वही पूज्यनीय है।

वी ओ – इसके बाद पहुंचे मुख्यमंत्री यादव ने पहले अक्षय बम को दुप्पटा पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलवाई और अन्य नेताओं को मंच के नीचे से दुप्पटा पहना कर स्वागत किया जिसके बाद सीएम अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version