राम लला के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा शहर राम कीर्तन टोलियों में रामोत्सव को लेकर उत्साह

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आखिर वर्षों बाद आज वो दिन आ ही गया जिसका हर हिन्दू सनातनी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। 500 वर्षों की कठिन तपस्या और हजारों सेवकों के बलिदान के बाद आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भग्रह में भगवान राम राम लला विराजमान होने जा रहें है। अयोध्या में होने वाले भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री राम के स्वागत में शुजालपुर भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के मंदिरों और देवालयों के साथ-साथ शासकीय और प्राइवेट इमारतों पर भी आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गो पर विभिन्न आयोजनों के लिए रंगोलियां और भगवा ध्वजों को लगाकर विशेष साज-सज्जा की गई है। गौरतलब है कि आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस शुभ अवसर को देशभर में महा दीपोत्सव दीपावली की तरह मनाया जाएगा। शहर के व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं, हिंदू संगठनों द्वारा शहर भर में भगवा ध्वज के साथ राम कीर्तन यात्राएं निकाली जारी है। महिलाओं, पुरूषों सहित बड़े बुजुर्गो से लेकर बच्चों में भी इस प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का उत्साह नजर आ रहा है। पूरा शहर भगवान राम के स्वागत में भगवा मय हो गया है। आज शहर के सभी मंदिरों और देवालयों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा।

Exit mobile version