रामलीला मैदान पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रामलीला मैदान पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिस में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए।उन्होंने इस मौके पर कहा कि 100 साल पहले विवेकानंद जी द्वारा देश और दुनिया को नई दिशा दी थी। उनका नाम भी नरेंद्र था और 100 साल बाद आज हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भी देश ही नई दुनिया को भी नई दिशा दी है।उनका नाम भी नरेंद्र है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर मेहनत करने और अपने बूथ पर 90 फ़ीसदी मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस सम्मेलन में जिले भर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version