आज शुजालपुर में महिलाओं ने सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति की कामना के लिए दशा माता की पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर कच्चे सूत का डोरा बांधकर मा दशा से अपनी बिगड़ी गृह दशा सुधारने की कामना की। मान्यता अनुसार होलिका दहन के दसवें दिन इस व्रत-पूजन को किया जाता है। शास्त्रानुसार माता पार्वती की स्वरूप दशा माता का यह पूजन चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है। जिसमें सुहागिन महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार कर पीपल के पेड़ की पूजा करने और सामूहिक रूप से राजा नल और रानी दमियंती की कथा भी सुनी जाने का महत्व बताया गया है।
