✓ आरोपी थाना हीरानगर के हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध में छुपकर काट रहा था फरारी ।
✓शातीर आरोपी रितिक उर्फ स्वंय बाबा की गिरफ्तारी पर 3,000/- रू इनाम की थी उद्घोषणा।
✓आरोपी पर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है ।
इन्दौर क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार उद्घोषित फरार ईनामी बदमाश व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो थाना हीरानगर इंदौर पर पंजीबद्ध अपराध धारा 302, 307, 120 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार उद्घोषित शातीर बदमाश है , जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय इंदौर के द्वारा 3000/- रू के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी जो वर्तमान में इंदौर शहर में घुम रहा है।
मूखबीर की सूचना पर मूखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को मूखबीर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच एवं संबंधित थाने की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1).रितिक उर्फ स्वंय बाबा पिता सत्यानाराय़ण कुशवाह पेटल उम्र 19 वर्ष नि. ग्राम बिलेरा जिला सागर हाल मुकाम विघा पैलेस वैकेंटेश मंदिर के पास एरोड्रम इंदौर का बताया।
आरोपी को गिरफ्तार करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना हीरानगर पुलिस के द्वारा की जा रही है।
