भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मुआवजा राशि,बीमा राशि के लिए सीएम के नाम दिया ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम एसडीएम सत्येन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों द्वारा खराब मौसम से नष्ट हुई मसूर की फसल के लिए राहत राशि और बीमा राशि मांग करते हुए व्यापारीयों द्वारा औने-पौने दाम पर खरीदी जा रही सोयाबीन की फसल के लिए भी अपनी नाराजगी जताई। भारतीय किसान संगठन ने सरकार द्वारा स्वीकृत नर्मदा सिंचाई परियोजना को पाईप-लाईन द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने के साथ इस योजना से वंचित किसानों को जोड़ने सहित लाडली बहना योजना में वंचित बहनों को जोड़ने की बात रखते हुए शीघ्र ही इन्हें पूरा करने की बात कही। इस दौरान आस-पास के क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहें।

Exit mobile version