आज शुजालपुर के दादावाड़ी परिसर में एक विशाल निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय श्रीमती चांदरानी सक्सेना की पुण्यस्मृति में आयोजित हुएं इस 57वें निःशुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर में सहयोगी के रूप में अमलतास हॉस्पिटल और शासन के सहयोग से निरामय मध्यप्रदेश आयुष्यमान भारत योजना के अंतर्गत रुपये 5 लाख तक का निःशुल्क ईलाज किया जाएंगा।
इस शिविर में सभी मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यकतानुसार दवाईयां भी दी गई । इसके साथ ही इस शिविर में हार्निया, अपेंडिक्स, हृदय रोग, अंधत्व निवारण कार्नियर ट्रांसप्लांट), गठिया [बाय] स्त्री रोग, दाद-खाज-खुजली, अस्थमा, बाल रोग, पाइल्स, सांस की बीमारी, प्रोस्टेट,बली चमडी का ऑपरेशन [वर्न कांटेक्चर] कैंसर, पथरी, जोड़ों का प्रत्यारोपण, घुटनों एवं कुर्ली का रिप्लेसमेंट, रीड की हड्डी, मस्तिष्क रोग, हार्ट सर्जरी,बायपास/एंजियोग्राफी, कोकालियर इम्पलांट के साथ बेहरेपन की मशीन लगाना एवं उपचार किया जाएगा।किडनी प्रत्यारोपण एवं हड्डियों से सम्बंधित सभी प्रकार के छोटे व बड़े ऑपरेशन भी इस शिविर में किएं जाना है। इस कार्यक्रम में पेट रोग,नेत्र रोग,मेडिसिन,सर्जरी,नाक-कान-गला,स्त्री रोग,चर्म रोग,हड्डी रोग,कैंसर,हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ मौजूद रहें।
