उत्तर भारत में विभोक्ष और बर्फबारी से तापमान में गिरावट के चलते मध्यप्रदेश सहित मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसी कड़ाके की ठंड से असहाय परिवारों की सहायता के लिए शुजालपुर की सामाजिक संस्थाएं लगातार इनकी मदद करते हुए परोपकार का काम कर रहीं हैं।
शहर की ऐसी ही एक समाजसेवी संस्था नेकी की दीवार के द्वारा आवश्यकता अनुसार विभिन्न अवसरों सतत् सेवा कार्य किया जा रहा है।इस कड़कडाती हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड में इस सामाजिक संस्था के माध्यम से समाजसेवी श्रीमती लता बृजेंद्र विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिवस पर नि:शुल्क कोचिंग के बच्चों के साथ मनाते हुए उन्हें मौजे वितरित किए। इसके साथ ही शहर के आसपास की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले असहाय परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों को कंबल का वितरण किया। इस भीषण ठंड में गर्म कपड़े पाकर इन मासूमों के चेहरे खिल उठे। कड़ाके की ठंड से राहत देने वाले इस परोपकार में नेकी की दीवार सामाजिक संस्था की प्रमुख सदस्य वीणा गोयल,ग्रीष्मा शाह, तेजकिरण जैन,शैलजा देशमुख,पूजा सावंत, लता विजयवर्गीय डॉ नेहा के साथ बबीता परमार और प्रियंका कसेरा उपस्थित रहीं।
