इंदौर अब स्वच्छता के सातवें आसमान पर है। पहली बार सूरत को भी संयुक्त तौर पर सबसे स्वच्छ शहर बन गया। स्वच्छता हमारे संस्कार में है, इसलिए हम नंबर वन हैं। गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुरस्कार लिया।इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद थे। एक बार फिर देश में स्वच्छता में सातवीं बार नंबर वन आने पर जहां इंदौर के नागरिक में खुशी की लहर है वही इंदौर महापौर पुष्प मित्र भार्गव द्वारा पुरस्कार ग्रहण कर सभी इंदौर के नागरिक को बधाई दी वहीं पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत ने भी एक बार फिर इंदौर शहर नंबर वन आने पर सभी सफाई कर्मचारी भाई महापौर नगर निगम अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के राजनेता के साथ ही इंदौर शहर की जनता का आभार माना है महंत द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार सातवीं बार पूरे देश और प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन आया है इसमें इंदौर की जनता का योगदान महत्वपूर्ण है
