नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ की व्यवस्थाओं का जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्थानीय बेतवा घाट स्थित नौलखी धाम पर बन रहे नवीन मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक,बैठक में श्रीमहंत राममनोहर दास जी महाराज मौजूद रहे! यह आयोजन 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा! जिसकी तैयारियां जोर शोर पर चल रही है! यज्ञशाला का निर्माण भी जोरों पर चल रहा है! कार्यक्रम स्थल पर राम कथा का आयोजन भी होगा! जगन्नाथपुरी उड़ीसा से पैदल चलकर लाए गए भगवान जगन्नाथ के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना भी इस कार्यक्रम के दौरान होगी। मंदिर के अति प्राचीन धार्मिक महत्व के चलते लाखों लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा देश भर के साधु संतों को आमंत्रित किया गया है।

Exit mobile version