आज से देश में नया कानून लागू हो गया है! भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता आज से लागू हो गई है! इसके संबंध में सिटी कोतवाली एवं देहात थाने मैं एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस ने शहर के अधिवक्ताओं,नागरिकों पत्रकारों, और जन प्रतिनिधियों के बीच संवाद किया। नए कानून के बारे में लोगों को बताया गया।एसडीओपी मनोज मिश्रा द्वारा नए कानून के बारे में लोगों को बताया एवं उनके सवालों के जवाब भी दिए। पुलिस द्वारा आम लोगों को बताया गया कि नया कानून काफी प्रभावशील रहेगा। इस कानून के तहत कई खामियां दूर की गई है तो कई प्रकार के सुधार किए गए हैं।
