केंद्रीय बोर्ड (सी.वी.एस.ई.) का रिजल्ट आने के बाद बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंज बासौदा के कक्षा 12वीं के छात्र विकास रघुवंशी ने 97% अंक प्राप्त करके विदिशा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने माता-पिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है।इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंज बासौदा की ही दसवीं की छात्रा स्नेहा राजपूत ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्र-छात्राओं ने मीडिया से बात करते हुए अपने गुरू जन एवं माता-पिता को इस कामयाबी का श्रेय दिया है। ग्रामीण परवेश से निकलकर शहर में आने के बाद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दोनों ही छात्रों की किस्मत बदल दी है। इसके साथ ही इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रामकृष्ण रघुवंशी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की है।
