शुजालपुर में कायस्थ समाजजनों द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजजनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर में अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। इस होली मिलन समारोह में सभी समाजजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
