श्रीनाथजी मंदिर में हुआ फाग महोत्सव दिव्येश बाब श्री ने खेली फूलों की होली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर मंडी स्थित पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय के श्रीनाथ जी मंदिर में कल शाम फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वल्लभ कुल के गोस्वामी दिव्येश बाब श्री ने ठाकुर जी के साथ-साथ वैष्णव जनों के साथ भी फाग मनाते हुए फूलों की होली खेली। इस कार्यक्रम में बाबा श्री द्वारा फाग गीतों की इतनी अनुपम प्रस्तुति दी कि मंदिर परिसर में उपस्थित वैषणवजन खुद को थिरकने से रोक भी नहीं पाएं। श्रीनाथजी की आरती के साथ यह फाग महोत्सव सम्पन्न हुआ।फाग के बाद आपश्री के आशीर्वचन और पदरावनी हुई। आपश्री ने इस कार्यक्रम में वैष्णवजनों को सम्मानित किया। इसके बाद सभी वैष्णवों ने महाप्रसादी का आनंद लिया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय वैष्णवों के साथ आसपास के क्षेत्र से भी वल्लभ अनुयायी मौजूद रहें।

Exit mobile version