लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एड्वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग अब फिर से जोर पकड़ने लगी है। शुजालपुर में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा प्रादेशिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में सरकार से एड्वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए एक रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ युंवा और महिला अधिवक्ताएं शामिल हुई। रैली के बाद अधिवक्ताओं ने शुजालपुर SDM अर्चना कुमारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
