इंदौर नगर पालिका निगम की रिमूवल टीम के सितारे इन दिनों गर्दिश में है..रिमूवल टीम जहां कार्रवाई के लिए जा रही है,हंगामा हो रहा है..ताजा मामला गुरुवार का है..जहां नवलखा के समीप लगने वाली गुरुवारिया हाट बाजार हटाने निगम की टीम पहुंची..निगम की टीम को देखकर हाट बाजार के दुकानकर भड़क गए और विरोध स्वरूप चक्काजाम कर दिया..चक्काजाम के कारण वाहनों की कतार लग गई..यहां तक की तहसीलदार का वाहन भी जाम में फंस गया ।
इंदौर नगर पालिका निगम की रिमूवल टीम इन दिनों भारी विरोध झेल रही है। गुरुवार को एक बार फिर निगम की टीम को सड़क पर से बाधक हटाने के दौरान लोगों की नाराजगी झेलना पड़ी..निगम की टीम नवलखा के समीप लगने वाली गुरुवारिया हाट बाजार को हटाने निगम की टीम पहुंची थी.. निगम की टीम के पहुंचते ही हाट बाजार के दुकानदार भड़क उठे। दुकानदारों ने विरोध स्वरूप चक्काजाम कर दिया, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।चक्काजाम के कारण यातायात बाधित हो गया और कई वाहन फंसे रहे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल बुलाया गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य किया जा सका। लेकिन इसके पहले पूरे मार्ग पर वाहन की कतारें लग गई..खुद तहसीलदार का वाहन भी जाम में फंस गया..।
निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कब्जों को हटाना और सड़क को साफ-सुथरा बनाना था। लेकिन दुकानदारों ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया और चक्काजाम कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि हाट बाजार से उन्हें रोज़गार मिलता है और इसे हटाने से उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। दुकानदारों के अनुसार यहां सालों से गुरुवार को हाट बाजार लग रहा है ।
