इंदौर के बदमाश का सिकलीगरों से सीधा संपर्क:धार से 15-16 हजार रुपए में खरीदीं पिस्टलें, यूपी में 30 हजार में बेचते थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अंतरराज्यीय स्तर पर हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाश संग्राम सिंह का धार के उन सिकलीगरों से सीधा संपर्क निकला है, जो जंगलों व ग्रामीण भागों में गुपचुप तरीके से हथियार तैयार कर रहे हैं। अकेले संग्राम सिंह ने ही धार के सिकलीगरों से बनाए नेटवर्क पर 100 से ज्यादा पिस्टलें व 200 से ज्यादा कारतूस यूपी के सिवान, वाराणसी व अन्य शहरों में बेचना कबूला है। एसटीएफ की विशेष टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। एसटीएफ डीएसपी राजेश चौहान ने बताया कि आरोपी संग्राम सिंह को हमारी टीम ने राऊ क्षेत्र से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इसका 21 अक्टूबर तक रिमांड मिला है। आरोपी से एसटीएफ टीम को 8 पिस्टलें 32 बोर की और 21 कारतूस मिले हैं। इसे एसटीएफ टीआई ममता कामले की टीम ने गिरफ्तार किया है।

TAGGED:
Exit mobile version