उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. नई दिल्ली में कल यानी 12 जनवरी को सीजन की सबसे ठंडी रात रही. न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों को अभी अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक गंभीर कोल्ड से कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें, तो अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा.
नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी. वहीं, तापमान में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
