8 करोड़ की ब्राउन शुगर का मामला:गोगा बोला- मेरा काम तो सिर्फ माल पहुंचवाने का है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


परदेशीपुरा में शुक्रवार को पकड़ी गई 8 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर के मामले में पकड़े गए माफिया गोगा से पूछताछ शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है गोगा गैंग की आखिरी कड़ी नहीं है। उसका काम माल को हावड़ा तक भेजना होता है, इसलिए वह पैडलर्स को माल देता था। अफसरों का कहना है प्रतापगढ़ और हावड़ा के पूरे नेटवर्क पर काम कर रहे हैं।
एसीपी परदेशीपुरा नरेंद्र रावत (आईपीएस) ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाए परसराम और उसके दामाद धर्मेंद्र की निशानदेही पर उन्हें माल देने वाले गोगा भाई उर्फ मो. इशाक को पकड़ लिया है। उसका सोमवार तक का रिमांड मिला है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि बड़े माफिया हावड़ा में माल सप्लाई करने की जिम्मेदारी गोगा को देते थे। इसके चलते गोगा ने परसराम और धर्मेंद्र को माल दिया। दोनों पहले भी दो बार अजमेर के रास्ते हावड़ा तक माल पहुंचा चुके हैं।

Exit mobile version