इंदौर एसटीएफ ने पकड़ी 250 पेटी शराब:ट्रांसपोर्ट के जरिये परचून में छिपाकर ले जा रहे थे गुजरात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर एसटीएफ ने शनिवार को बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ा है। एसटीएफ ने करीब 20 लाख रूपये की शराब जब्त की है। इंदौर का एक ट्रांसपोर्टर उसे सांठगांठ से गुजरात भेज रहा था। जिसमें परचून के पीछे शराब छिपाकर रखी गई थी। एसटीएफ के अफसर इस मामले में जल्द कारवाई करेगे। एसटीएफ के डीएसपी राजेश सिंह की टीम हेड कास्टेबल रत्नेश पांडे,महेश चौहान ओमवीर सिंह को सूचना मिली थी कि हिन्दूस्तान केरियर ट्रासपोर्ट के एक ट्रक नंबर MP09GG8320 में शराब इंदौर से गुजरात के लिये लेकर जाई जा रही है। धार रोड़ पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर ट्रक को जब्त किया। जिसमें ड्रायवर कालूसिंह गेवाल ने परचून होने की जानकारी दी। एसटीएफ ने जब अंदर चेंकिग की तो उसने पीछे की तरफ करीब ढाई सौ पेटी के लगभग अग्रेजी शराब भरी हुई थी।
हर ट्रीप के मिलते थे 5 हजार
ड्रायवर कालूसिंह ग्रेवाल ने पूछताछ में बताया कि वह अनूप सिंह भाटी निवासी लसूडिया के ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। जहां उसे हर माह सेलरी मिलती है। लेकिन माह में एक दो बार शराब ले जाने के चलते उसे अलग से 5 हजार रूपये मिलते थे। जिसमें वह परचून के सामान के पीछे शराब छिपा देता था। कालूसिंह मूल रूप से अमझेरा का रहने वाला है। वह पहले भी शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। उस समय अनूप भाटी ने ही उसकी जमानत कराई थी।

Exit mobile version