19 साल के युवक ने नाबालिग को धमकाकर बनाए संबंध:मां को जान से मारने की दी थी धमकी, आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पीथमपुर थाना क्षेत्र की घाटाबिल्लौद चौकी के पानखेड़ी गांव में करीब दो महीने एक नाबालिग के साथ डरा-धमकाकर एक युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने लड़की की मां को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही वह लगातार लड़की पर संबंध बनाने के लिए परेशान करता था। शनिवार सुबह पीड़िता और उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मजदूरी करता है पीड़ित का परिवार
नाबालिग के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ग विशेष का मजदूर परिवार पानखेड़ी गांव में रहता है। पिता बीमार होने के कारण घर ही रहते हैं, बच्ची की मां मजदूरी कर करती है। नाबालिग शासकीय स्कूल में 7वीं कक्षा की विद्यार्थी है।
2 महीने पहले नाबालिग से किया था दुष्कर्म
करीब दो महीने पहले नाबालिग स्कूल जाते समय अपनी मां को खाना देने गई थी। तभी रास्ते में नाबालिग बालिका को पानखेड़ी निवासी एक युवक आमीन (19) ने उसे रोककर साथ चलने के लिए जबरदस्ती करने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने कहा कि अगर तू मेरे साथ नहीं चली तो में तेरी मां को मार डालूंगा। तू अनाथ हो जाएगी। धमकी से बालिका डर गई और लड़के के साथ चली गई। लड़के ने सुनसान जगह पर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि अगर ये बात किसी को बताई तो मां बेटी दोनों को मार डालूंगा।
पीड़िता का कहना है कि उसके बाद आमीन नामक युवक अक्सर मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाता था, लेकिन मैं किसी बहाने से टालती रही। जब वह रोज मुझे परेशान करने लगा तो, मैंने हिम्मत करके उस दिन की बात अपनी मां को बताई। उसके बाद आज शनिवार को थाने पर पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाया।
जांच अधिकारी सुशील यदुवंशी ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग निवासी पानखेड़ी ने आमीन नामक युवक निवासी पानखेड़ी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी युवक और उसके परिजन फरार हैं। परिजनों की लोकेशन मिल चुकी हैं। पुलिस दल रवाना हो गया है।

TAGGED:
Exit mobile version