देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

पुलिस, प्रशासन व आबकारी के पास पुख्ता प्लान ही नहीं:तीन महीने के अपराध खंगाले तो पता चला नशाखोर वाहन चालक, जिलाबदर व जेल से छूटे बदमाश ही कर रहे वारदात

पुलिस, प्रशासन व आबकारी के पास पुख्ता प्लान ही नहीं:तीन महीने के अपराध खंगाले तो पता चला नशाखोर वाहन चालक, जिलाबदर व जेल से छूटे बदमाश ही कर रहे वारदातशहर में वीकेंड पर अपराध ज्यादा होते हैं।

Abhishek Raghuvanshi20 सितंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस, प्रशासन व आबकारी के पास पुख्ता प्लान ही नहीं:तीन महीने के अपराध खंगाले तो पता चला नशाखोर वाहन चालक, जिलाबदर व जेल से छूटे बदमाश ही कर रहे वारदात
शहर में वीकेंड पर अपराध ज्यादा होते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग के पास कोई पुख्ता प्लान नहीं है। यही वजह है कि अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि पुलिस की सख्ती नजर नहीं आती। देर रात तक शहर के ढाबों और पब एंड बार में नशाखोरी चलती है। फिर यही लोग नशे में वाहन लेकर तेज रफ्तार में यमदूत बनकर दौड़ते हैं। वहीं, पुलिस जवान चेकिंग के नाम पर तीन सवारी, लाइसेंस ही चेक करते हैं।
तीन महीने में हुए 226 सड़क हादसों में 19 लोग जान गंवा चुके हैं, वहीं 207 लोग गंभीर रूप से घायल होकर लाचारी का जीवन जीने पर मजबूर हैं। भास्कर टीम ने वीकेंड पर होने वाले अपराधों को लेकर तीन महीने में हुए अपराधों का विश्लेषण किया। इसमें पता चला कि नशाखोर वाहन चालक, जिलाबदर और जेल से छूटे बदमाशों ने ही वारदातें की हैं। इन पर नियंत्रण के लिए सक्रिय तीनों विभागों की स्थिति चिंताजनक है।
कुछ ही चौराहों पर दिखती है पुलिस, कॉम्बिंग गश्त का असर चिह्नित बदमाशों पर ही
03 महीने में 226 हादसे
19 लोग गंवा चुके जान
207 लोग लाचारी का जीवन जी रहे
भीड़ भरे स्थानों की सुरक्षा बीट के 2 जवानों के भरोसे छोड़ दी
वीकेंड पर कई स्पॉट भीड़ से भरे रहते हैं। जैसे स्कीम-140 चौपाटी, विजय नगर, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर क्षेत्र की चौपाटी, स्कॉय लक्जरिया मॉल स्थित पब एंड बार, निरंजनपुर चौपाटी, मंगल सिटी मॉल चौपाटी, गांधी नगर चौपाटी। इसके अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र में 57 दुकान जैसे कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बीट के 2 जवानों के भरोसे रहती है।
बार और पब का ऑनलाइन चेकिंग सिस्टम भी हो गया फेल
पब, बार, ढाबों पर होने वाली नशे की पार्टियों पर नियंत्रण रखने आबकारी विभाग भी सख्त कदम उठाता नहीं दिखता। विभाग ने हाल ही में पबों की ऑनलाइन चेकिंग का सिस्टम शुरू किया है। इसके बाद भी शनिवार-रविवार रात 12 बजे बाद तक कई पब एंड बार खुले रहते हैं। बड़े पब एंड बारों में होने वाली पार्टियों के लिए विभाग के अफसरों का संरक्षण रहता है। आबकारी अफसरों की फील्ड में कभी भी उपस्थिति नहीं दिखी।
अफसर नहीं तो जवान भी गायब रहते चौराहों से
वीकेंड में सड़कों पर न तो थाना प्रभारी नजर आते हैं न ही पुलिस की चेकिंग दिखती है, न ही जवान दिखाई देते हैं। चेकिंग होती भी है तो विजय नगर, निरंजनपुर, पलासिया, रीगल और कनाड़िया कुछ चुनिंदा चौराहे पर। ये भी एक-डेढ़ घंटे से ज्यादा नहीं चलती। लंबे समय से इन तय चौराहों पर ही चेकिंग होने से नशाखोर और बदमाश भी वाकिफ हैं, इसलिए वे अलग रास्ते तलाश लेते हैं और पुलिस के हाथ नहीं आते।
नशाखोरी रोकने ढाबों पर भी निगरानी नहीं
बायपास स्थित ढाबों और फार्म हाउस पर नशाखोरी के साथ ड्रग्स पार्टियां होती हैं, लेकिन न तो संबंधित थाने की पुलिस को इसकी भनक लगती है न ही आबकारी विभाग को। ढाबों पर तो टेबलों पर ही शराब का सेवन बिना परमिट के बीट के जवानों की मदद से करवा दिया जाता है।
चेकिंग सिस्टम को बदलने के निर्देश
बदमाशों और नशाखोरों पर नियंत्रण के लिए कॉम्बिंग गश्त करवाई जाती है। ये सही है कि कुछ चौराहों पर हर शनिवार-रविवार फिक्स चेकिंग पॉइंट रहते हैं। इसे बदलकर आकस्मिक रात्रि चेकिंग प्रमुख मार्गों और चौराहों पर करवाने की व्यवस्था जल्द शुरू करेंगे।

  • अमित सिंह, एडिशनल कमिश्नर
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगेIndore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 608 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 630 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 656 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 676 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 5 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
↑