दिल्ली-NCR में CNG हुई सस्ती, 2.50 रुपये कम हुए दाम, देखें नई रेट लिस्ट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुंबई के बाद दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है. दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए हैं. दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सीएनजी 2.5 रुपये सस्ता हो गया है. नई दरें कल सुबह 6 बजे से लागू होगी.

दिल्ली से लेकर करनाल तक नई सीएनजी की दरें:

  • दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी 74.09 रुपये का. पहले 76.59 रुपये था.
  • नोएडा में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 78.70 रुपये. पहले 81.20 रुपये था.
  • गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.12 रुपये. पहले 82.62 रुपये था.
  • रेवाड़ी में एक किलो सीएनज की कीमत अब 78.70 रुपये. पहले 81.20 रुपये था.
  • करनाल में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.43 रुपये. पहले 81.93 रुपये था.

मुंबई में भी सीएनजी के दाम में कटौती

बीते दिन मुंबई और आसपास के शहरों में स्थानीय सरकारी कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती की थी. कंपनी द्वारा की गई कटौती लागू हो चुकी है और शहर में कम दरों पर लोग सीएनजी ले पा रहे हैं.

- Advertisement -

कटौती के बाद मुंबई में एक किलो सीएनजी के दाम 73.50 रुपये हो गए थे. इससे पहले शहर में एक किलो सीएनजी के लिए लोगों को 76 रुपये चुकाना पड़ता था.

पेट्रोल-डीजल की तुलना में होगी सेविंग

कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया था कि सीएनजी के दाम में गिरावट के बाद आम लोगों को पेट्रोल-डीजल खरीदने की तुलना में कितनी सेविंग होगी

कंपनी ने बताया था कि पेट्रोल की तुलना में मुंबईवासियों को 53 फीसदी और डीजल के मुकाबले 22 फीसदी की सेविंग होगी. कंपनी ने साथ ही बताया था कि इससे नेचुरल गैस की खपत को बढ़ाने में मदद मिलेगी और लोग ज्यादा से ज्यादा सीएनजी का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Exit mobile version