सीएम अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल में सरेंडर, कोर्ट ने 5 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सीएम केजरीवाल का परिवार उनकी पत्नी बेटी गाड़ी से जेल से बाहर निकल गए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. 10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्होंने अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी मियाद आज पूरी हो गई.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल पहुंचने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. दरअसल नियमो के मुताबिक जब भी कोई आरोपी सरेंडर करता है है तो कोर्ट में उसे पेश किया जाता है और कोर्ट को बताना होता है कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. लिहाजा नियमों के तहत अरविंद केजरीवाल को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा.

तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे ही तिहाड़ जेल पहुचेंगे. तमाम कागजी कार्यवाई पूरी होने के बाद तिहाड़ प्रशासन की तरफ से उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा. जिसमे उनका शुगर लेवल से लेकर वजन तक कि जांच की जाएगी. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है.

- Advertisement -
Exit mobile version