अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने 93 की उम्र में की शादी:रूसी साइंटिस्ट एलेना झुकोवा बनी उनकी 5वीं पत्नी, मुर्डोक से 26 साल छोटी हैं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
शादी के बाद रुपर्ट मर्डोक और उनकी 5वीं पत्नी एलेना झुकोवा। - Dainik Bhaskar
शादी के बाद रुपर्ट मर्डोक और उनकी 5वीं पत्नी एलेना झुकोवा।

अमेरिकी अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में 5वीं बार शादी की है। उन्होंने रूस में पैदा हुई बायोलोजिस्ट एलेना झुकोवा को अपनी 5वीं पत्नी बनाया है। झुकोवा रुपर्ट से 26 साल छोटी हैं।

उनकी उम्र 67 साल है। दोनों ने शनिवार को कैलिफोर्निया में शादी की। दोनों ने 3 महीने पहले ही सगाई की घोषणा की थी। मर्डोक की नेटवर्थ 1990 करोड़ यूएस डॉलर है।

रुपर्ट मर्डोक और एलेना झुकोवा ने वाइनयार्ड में शादी की है।

2022 में हुआ था मर्डोक का तलाक
रूपर्ट मर्डोक ने इससे पहले साल 2016 में मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी की थी। 6 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, झुकोवा इससे पहले अरबपति और रूसी राजनीतिज्ञ अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थीं। दोनों की एक बेट दाशा भी है। दाशा के जन्म के तीन साल बाद साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया था।

फ्लाइट अटेंडेंट से रिपोर्टर तक रह चुकीं मर्डोक की पत्नी
रूपर्ट मर्डोक की पहली शादी 1956 में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंड पैट्रिशिया बुकर से हुई थी। 4 साल बाद 1960 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद मर्डोक दूसरी पत्नी अन्ना टोर्व के साथ तीस साल से अधिक समय तक शादी के बंधन में रहे।

- Advertisement -

अन्ना टोर्व अखबार में रिपोर्टर थीं। दोनों का 1999 में तलाक हुआ। इसके कुछ महीनों बाद ही मर्डोक ने वेंडी डेंग से शादी की जो 2013 में खत्म हो गई। चौथी बार उन्होंने 2016 में मॉडल जेरी हॉल से शादी की। मर्डोक के अलग-अलग शादियों से छह बच्चे हैं।

Exit mobile version