सट्टा संचालित करते 8 गिरफ्तार, सट्‌टा पर्चियां भी मिली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर| सेक्टर एक पुलिस द्वारा महाराण प्रताप बस स्टैंड के समीप सट्टा संचालित करते आठ लोगांे को पकड़ा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर ने बताया कि कई दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी। महिलाओं ने भी इसको लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद टीम गठित कर दबिश दी व मौके से राहुल परमानंद मेवाड़ा निवासी चौकसे मोहल्ला, राजेंद्र भगवतसिंह निवासी रायल टाउन, सुरेन्द्र वैद्यनाथ निवासी मीणा मोहल्ला, पंकज शंकरलाल, मंगलेश पिता मनोहरलाल माली, मदनलाल पिता बाबूलाल इंडोरामा, गोलू पिता रमेश सिटोलिया निवासी मीणा मोहल्ला, अरविन्द पिता अशोक अहीर को सट्टा संचालित करते पकड़ा है। इनके पास से बड़ी मात्रा में सट्टा पर्चियां मिली है।

TAGGED:
Exit mobile version