
मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाओं घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि कथा पांडाल में एंट्री करने के लिए ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई थी. इसी वजह से ऐसे हालात बने
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. इन घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा कथा पांडाल के एंट्री गेट पर हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने की वजह से एंट्री गेट पर हंगामा मच गया, जिसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. इस हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने
पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर मौजूद
