मेंडोरी के जंगल से आयकर विभाग ने 52 किलो सोना बरामद किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मेंडोरी के जंगल से आयकर विभाग ने 52 किलो सोना बरामद किया है। मामले के तार लोकायुक्त पुलिस द्वारा गुरुवार को आरटीओ के पूर्व आरक्षक के घर छापेमारी से जुड़े हैं।

पिछले तीन दिन से चल रही बिल्डरों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्यवाही में अब तक दस करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं। आयकर विभाग के अफसरों ने दो दिन पहले त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के भोपाल, इंदौर के 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें सबसे अधिक 49 ठिकाने भोपाल के शामिल थे। इनमें आईएएस, आईपीएस और राजनेताओं की पसंद वाले नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा जैसे इलाके शामिल थे। किसका सोना, पता लगा रहे अधिकारी राजधानी के मेंडोरी इलाके से आयकर अफसरों की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे छापा मारकर 52 किलो सोना जब्त किया। यह सोना एक गाड़ी में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी थी। आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब यह पता कर रही है ये सोना किसका है और कहां ले जाया जा रहा था?

Exit mobile version